March 29, 2024
Mahindra Bolero Neo भारत में हुई लॉन्च

Mahindra Bolero Neo भारत में हुई लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra Bolero का नया अवतार भारत में लॉन्च कर दिया है। Mahindra Bolero Neo की भारतीय बाजार में शुरुआती N4  एक्स-शोरूम कीमत ८.४८ लाख रुपये है, जो इसके N10 वैरिएंट पर ९.९९ लाख रुपये तक जाती है।

इसमें टॉप स्पेसिफिकेशन वाला N10 (O) ट्रिम भी मिलता है। यह नया मॉडल भारतीय बाजार में Mahindra TUV300 की जगह लेगा।  Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। Mahindra Bolero Neo को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद साफ है। इस कार को Bolero का ब्रांड मिलेगा। वहीं, इसमें नए हाइटेक फीचर्स मिलेंगे। इस कार में TUV300 जैसी पावर और इंटीरियर देखने को मिलेगा। वहीं, इसमें Bolero जैसी स्टाइलिंग दी गई है।

Mahindra Bolero Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए १४९३ सीसी का ३-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन ३७५० आरपीएम पर १०० bhp की मैक्सिमम पावर और  १७५० से २२५०  आरपीएम पर २६० Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन ५ स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है। इसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.