March 29, 2024
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस (Royal Enfield Classic 500 pegasus) भारत में लॉन्च

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस भारत में लॉन्च

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस (Royal Enfield Classic 500 Pegasus) भारत में ३० मई को लॉन्च कि गई। 500 पेगासस एक सीमित वर्जन मॉडल है, और यह केवल १००० युनिट वैश्विक रूप से बेची जाएगी। इन १००० युनिट से, २५० युनिटस् भारत के लिए आरक्षित किए गए है। बाइक केवल ऑनलाइन बेची जाएगी, रॉयल एनफील्ड डीलरशिप में नही।

क्लासिक 500, रॉयल एनफील्ड आरई / डब्ल्यूडी 125 (फ्लाइंग फ्ली) से प्रेरित है। जिसका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश पैराट्रूपर्स द्वारा किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक ऑलिव ड्रैब ग्रीन और सर्विस ब्राउन रंगों में बेची जाती है, जबकि इसे भारत में केवल सर्विस ब्राउन रंग मे उपलब्ध कराया जाएगा क्योंकि ओलिव ग्रीन सशस्त्र बलों के लिए आरक्षित है।बाइक के फ्यूल टैंक पर पेगासस लोगो होगा, जो इसे नियमित रॉयल एनफील्ड क्लासिक्स से अलग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.