April 20, 2024
Yamaha MT 15 Customization Options भारत में लॉन्च

Yamaha MT 15 Customization Options भारत में लॉन्च

Yamaha MT 15 में अब कलर Customization  का विकल्प ला दिया गया है, ग्राहक इस बाइक को अब लॉन्च से पहले 11 अलग कॉम्बिनेशन Customization में कराया जा सकता है। Yamaha MT 15 को आज से कंपनी की वेबसाईट पर कस्टमाईज किया जा सकता है।

यामाहा एमटी-15 के कस्टमाईज मॉडल की डिलीवरी जनवरी २०२१ में शुरू हो जायेगी। वहीं यलो कलर व्हील मॉडल की डिलीवरी अप्रैल २०२१ में की जायेगी। इस कैम्पेन के तहत इस बाइक को १४म रंग विकल्प में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें ३ रंग स्टैंडर्ड होंगे और डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। वहीं ११ नए रंग विकल्प को ग्राहक यामाहा के ऑफिशियल डीलरशिप से आर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने इसे ग्राहकों की प्रतिक्रिया मिलने पर शुरू किया गया है , कंपनी को इस बाइक के आइस फ्ल्युमो वरमिलियन वैरिएंट को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने पर इस प्रोग्राम को लाया गया है।

इस बाइक को १.४३ लाख रुपये, एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। यामाहा एमटी-15 में १५५ सीसी इंजन लगाया गया है, यह १९ बीएचपी का पॉवर तथा १४.१ न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें ६ स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स वेरिएबल वाल्व अक्यूटेशन के साथ लगाया गया है। यामाहा एमटी-15 के फीचर्स की बात करें तो इसमें कई उपकरण लगाए गए है। इसमें बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी डिस्प्ले, शार्ट राइजिंग टेल, रेडियेटर साइड फिन व फ्रंट विंग्लेट लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.