लैंड रोवर ने यह पुष्टि की है कि २०२० में अगली पीढ़ी की डिफेंडर (Land Rover Defender) लॉन्च करेगी। नई डिफेंडर के साथ आने वाले डिजाइन और फीचर्स के बारे में हमें अधिक जानकारी नही है, लेकिन ऐसा माना जाता है, कि इसमें कुछ बदलावों के साथ क्लासिक डिफेंडर डिज़ाइन का मिश्रण होगा।
जहां तक इंजन का संबंध है, ऐसा माना जा रहा है, कि नई डिफेंडर में पारंपरिक डीजल और पेट्रोल विकल्पों के साथ निश्चित रूप से हाइब्रिड पावरट्रेन होगा।