March 28, 2024
2021 New Honda Amaze Facelift भारत में लॉन्च

2021 New Honda Amaze Facelift भारत में लॉन्च

नई 2021 Honda Amaze Facelift (2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट) भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख है, जो 11.15 लाख रुपये (Honda Amaze Price) तक जाती है। इसकी स्टाइलिंग में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसके फीचर्स को भी अपडेट किया है।

होंडा अमेज फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में तीन वैरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें E, S और VX शामिल हैं 2021 Honda Amaze Facelift (2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट) के बेस वैरिएंट के अलावा सभी तीन ट्रिम्स में CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है। इसके पेट्रोल वर्जन में S और VX वैरिएंट्स में CVT ऑटोमैटिक दिया गया है। वहीं, डीजल में केवल VX ट्रिम में CVT ऑटोमैटिक दिया गया है।

2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-DTEC पेट्रोल जैसे दो इंजन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका १.२ -लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन ६००० आरपीएम पर ९० PS की मैक्सिमम पावर और १.५ -लीटर i-DTEC पेट्रोल इंजन ३६०० आरपीएम पर ८० PS की पावर जेनरेट करता है।इसका १.२-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन में १८.६ किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, १.५ लीटर i-DTEC पेट्रोल इंजन में २४.७ किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.