TVS Apache RTR 200 4V का एक इथेनॉल पावर्ड वर्जन भारत में १.२० लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। बाइक को Apache RTR 200 Fi E100 फिर से तैयार किया गया है, यह बाइक अपने पेट्रोल पावर्ड की तुलना में ९००० रुपये अधिक महंगी है।
बाइक शुरुआत में केवल तीन राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध होगी। बाइक १९७ CCसिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होती है, जो लगभग २१ HP की पावर और १८.१Nm का टॉर्क बनाती है।
बाइक नियमित पेट्रोल पर नहीं चल सकती है और भारत में अभी भी इथेनॉल फ्युलिंग स्टेशन नहीं है। इसलिए हमें यकीन नहीं है कि इस बाइक की कितनी यूनिट वास्तव में बेची जाएंगी।