May 15, 2024
Kia Niro इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर हुई अनविल

Kia Niro इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर हुई अनविल

किआ मोटर्स ने कोरिया में ऑफिशली Kia Niro इलेक्ट्रिक व्हेइकल को अनविल किया है। यह एक हाइब्रिड वर्जन पर आधारित कार है। इसे सबसे पहले जनवरी में सीईएस इवेंट में पेश किया गया था। ब्रिटेन में पिछले साल इसे लॉन्च किया गया और निरो इलेक्ट्रिक व्हेइकल इसके हाइब्रिड वर्जन पर बेस्ड होगा।

कोना इलेक्ट्रिक कार की तरह Kia Niro इलेक्ट्रिक व्हेइकल 64 किलोवाॅट बैटरी होगी। इसकी रेंज 379 किलोमीटर की है। इसके अलावा इसमें 39.2 किलोवाॅट पैक का भी ऑप्शन मिलेगा। इस बैटरी की रेंज 241 किलोमीटर है। Niro EV इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर्स सेगमेंट में तुलनात्मक रूप से सस्ती होगी। इसमें यूवीओ इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि गूगल असिस्टेंट सपॉर्ट से लैस होगा। किआ मोटर्स 2025 तक 16 इलेक्ट्रिफाइड वीइकल्स लॉन्च करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है।

ग्रीन ज़ोन जैसे रिहायशी इलाकों, या आस-पास के स्कूलों और अस्पतालों में गाड़ी चलाते समय वाहन अपने नेविगेशन संकेतों और ड्राइविंग इतिहास डेटा के आधार पर विद्युत शक्ति का उपयोग करता है। यह ड्राइवर के पसंदीदा स्थानों को भी पहचानता है। नई नीरो 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक सियोल मोबिलिटी शो में प्रदर्शित होगी। यह अगले साल से एचईवी, पीएचईवी और ईवी पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.