March 29, 2024
2022 TVS Apache RTR 200 4V भारत में हुई लॉन्च

2022 TVS Apache RTR 200 4V भारत में हुई लॉन्च

TVS Motor Company ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2022 Apache RTR 200 4V को 1,33,840 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है। इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने दो वेरिएंट्स- सिंगल-चैनल ABS और डुअल-चैनल ABS में उपलब्ध कराया है। इस प्रकार 2022 TVS Apache RTR 200 में तीन राइड मोड- Sport, Urban और Rain, प्रीलोड-एडजस्टेबल शोआ फ्रंट सस्पेंशन, एक शोआ रियर मोनो-शॉक, TVS स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एडजस्टेबल ब्रेक व क्लच लीवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी ने इसके मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन में भी कोई बदलाव नहीं किया है और इसमें मौजूदा 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,000rpm पर 20.82 बीएचपी की पावर और 7,800rpm पर 17.25 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क देता है।इस इंजन के साथ कंपनी ने फाइव-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा है। TVS Motor Company ने नई 2022 TVS Apache RTR 200 4V को कुल तीन रंग विकल्पो में बाजार में उतारा है। इस कलर ऑप्शन्स में ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू कलर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.