चायनिज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yadea Group ने २०१९ EICMA में C1S इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण किया है।
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन कि बात करे तो, इसमे ३.०KW साइड माउनटेड मोटर, डबल लिथियम बॅटरी दि गई है, याडिया का कहना है कि बैटरी को 1200-चार्ज साइकिल लाइफ मिलती है और यह पांच साल तक चल सकती है। एक फास्ट चार्जर का उपयोग करते हुए, दोनों बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग ५.५ घंटे लगते हैं। यह १०० किलोमीटर कि रेंज देती है।
यह ६.० मॅक्स आउटपूटपावर १३८ एनएम मॅक्स टॉर्क, और ८० किलोमीटर प्रतिघंटे की मॅक्स स्पीड देती है। इसमे लार्ज LCD स्क्रीन आपको मिलती है, साथ हि यह व्हाइट,ब्लैक, ग्रे, ब्लू, रेड इन कलर ऑप्शन मे उपलब्ध है।